पाकुड़, फरवरी 28 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर-गुम्मामोड़ मुख्य सड़क पर बलियाडंगाल गांव के समीप शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान दुमका जिला अंतर्गत गोपीकांदर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी 19 वर्षीय प्रवीण हेम्ब्रम के रूप में हुई है। वहीं जख्मी युवक की पहचान उसी गांव के 21 वर्षीय सुभाषटेन हेम्ब्रम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रवि शर्मा एवं एसआई दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। घायल युवक को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महेशपुर लाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ के सोनाजोड़ी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.