सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत, दूसरा घायल
बलिया, जून 5 -- बलिया, संवाददाता। सड़क पर टहलते समय दो बुजुर्गो को बुधवार को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लखनऊ लेकर चले गये।हल्दी थाना क्षेत्र के अगरौली (दोपही) निवासी 74 वर्षीय प्रभुनाथ दूबे पड़ोस के हरिहरपुर निवासी 60 वर्षीय महेंद्र दूबे के साथ एनएच 31 के किनारे से टहलते हुए जा रहे थे। बताया जाता है कि नीरुपुर चट्टी के पास किसी वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ग्रामीणों का कहना है कि वाहन की टक्कर से प्रभुनाथ सड़क से नीचे खाई में किसी झाड़ी में जाकर गिर गये, जबकि महेंद्र सड़क किनारे पड़े रहे। कुछ देर बाद आसपास के लोगों की नजर केवल महेंद्र पर पड़ी लिहाजा उन्हें जिला अस्पताल पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.