सहरसा, मार्च 31 -- सत्तर कटैया। सहरसा-सुपौल मुख्य पथ के पटोरी बाजार के समीप हुये सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। जख्मी बाइक सवार युवक शंभु कुमार (सिहौल) की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका ईलाज सहरसा में चल रहा है। बताया जाता है चार पहिये वाहन एवं बाइक की ठोकर हुई थी जिसमें बाइक चालक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...