जामताड़ा, फरवरी 10 -- सड़क दुर्घटना में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल नारायणपुर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जेरुआ गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार अपराह्न की बताई जा रही है। इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जेरुआ गांव के सोहेल अंसारी (उम्र करीब 10 वर्ष) अपाची बाइक से अपने गांव के आसपास घूम रहा था इसी दौरान उसका नियंत्रण बाइक से बिगड जाने के कारण वह अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया। जिससे इस घटना में सोहेल अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे उसके परिवार वालों ने घटनास्थल से उठाकर इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में ले जाकर भर्ती करवा दिया। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज कराने के लिए एसएनसीएच धनबाद रेफर कर दिया।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.