सिमडेगा, जनवरी 28 -- ‎‎सिमडेगा, प्रतिनिधि। ‎थाना क्षेत्र के जोकबहार पंचायत के थोलकोबेड़ा के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। जबकि घायलों की पहचान कोचेडेगा गोरया टोली निवासी मनोज डुंगडुंग और समर्पण सुरीन के रुप में की गई है। स्थानीय लोग एवं पुलिस की मदद से घायलों को सदर अस्पताल लाया गया है।जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर घटना की सूचना मिलते ही जिप सदस्य अजय एक्का, अनूप लकड़ा और सुनील मिंज भी अस्पताल पहुंच कर घायलों के इलाज के लिए मदद कर रहे हैं। बताया गया कि दो बाईक में सीधी भीड़ंत होने पर घटना घटी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...