बलिया, मई 6 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क दुर्घटना में बुधवार को एएनएम की मौत हो गयी। हादसे में नौ अन्य लोग घायल हो गये जिनमें से सात को डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उभांव थाना क्षेत्र के अवांय गांव के पास बुधवार की दोपहर ई-रिक्शा-बाइक तथा कार के बीच टक्कर हो गयी। बताया जाता है कि पहले ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल में टक्कर हुई। इसी बीच पीछे से पहुंची कार भी भिड़ गयी। हादसे में इलाके के शाहपुर अफगा निवासिनी 45 वर्षीय गिरिजा देवी पत्नी देवनाथ, तेलमा निवासी 45 वर्षीय राजाराम, अवांय निवासी 40 वर्षीय पंकज, तेलमा 45 वर्षीय राजाराम, बेल्थरा बाजार निवासी 40 वर्षीय धनंजय, इनकी पत्नी 35 वर्षीय नीतू, टंगुनिया निवासी 18 वर्षीया संगीता और 20 वर्षीय ज्योति, शा...