जौनपुर, मई 30 -- बरसठी, (जौनपुर) हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के निगोह गांव निवासी एक अधेड़ की शनिवार भोर में प्रयागराज जाते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव निवासी 58 वर्षीय प्रेम सेठ किसी कार्य से शनिवार तड़के करीब तीन बजे बाइक से प्रयागराज जा रहे थे। बताया जाता है कि फूलपुर क्षेत्र के पास पहुंचने पर उनकी बाइक की सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोह...