चम्पावत, मई 7 -- सतीश जोशी, चम्पावत। विगत पांच मई को ग्राम दुबड़जैनल के तोक भमार क्षेत्र में हुई एक दुःखद वाहन दुर्घटना में वाहन संख्या यूके-03 टीए-2043 के चालक बसंत सिंह पुत्र सपूरन सिंह का निधन हो गया था। घटना के उपरांत डीएम मनीष कुमार के निर्देशानुसार प्रभावित परिवार को तत्काल राहत उपलब्ध कराते हुए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। घटना का संज्ञान लेते हुए डीएम ने तहसीलदार को पीड़ित परिवार को तत्काल राहत सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उत्तराखंड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत निधि के अंतर्गत मृतक के आश्रितों के लिए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई। तहसीलदार बृजमोहन आर्या ने मृतक के शोकाकुल परिजनों से भेंट कर सहायता राशि का चेक सुपुर्द किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान दुबड़जैनल सुंदर सिंह, राजस्व निरीक्षक पुष्कर नाथ गोस्वामी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.