धनबाद, नवम्बर 27 -- जोड़ापोखर। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह में राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के लोदना क्षेत्रीय सचिव राजकुमार साव बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल राजकुमार को उनके समर्थकों ने जियलगोरा अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद केंद्रीय चिकित्सालय धनबाद रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि राजकुमार बुधवार की देर को बाइक से डिगवाडीह की ओर से अपने घर भागा पांच नंबर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे अन्य बाइक सवार ने सामने से चकमा दिया। इसके बाद राजकुमार अनियंत्रित हाहेकर सड़क पर गिर गए। डॉक्टरों ने ठुड्डी में चोट लगने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...