सुल्तानपुर, मई 16 -- दोस्तपुर, संवाददाता थाना क्षेत्र के बेथरा चौराहे के पास दो दिन पूर्व हुई सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।संसारपुर निवासी धर्मेन्द्र निषाद के अनुसार उनकी बहन ज्योति अपने देवर छोटू निषाद व सास रामरती के साथ मोटरसाइकिल से घर आ रही थीं। 14 मई की सुबह करीब 10 बजे बेथरा चौराहे के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में रामरती गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को सीएचसी दोस्तपुर से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि शुक्रवार को तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...