शामली, जुलाई 1 -- झिंझाना। थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर में सड़क दुर्घटना के बाद हुए विवाद में युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने चार लोगों के खिलाफ थाना झिंझाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव जमालपुर निवासी मोनू कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई रीन कुमार सोमवार शाम करीब आठ बजे बाइक से गांव पावटी कलां स्थित डेयरी पर दूध लेकर जा रहा था। आरोप है कि गांव जमालपुर में डॉक्टर के भट्ठे के पास गलत दिशा से आ रही एक बाइक, जिस पर चार युवक सवार थे, ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना के बाद युवक से मारपीट का आरोप, चार के खिलाफ तहरीर हादसे में रीन कुमार सड़क पर गिर गया।तहरीर के अनुसार, जब रीन कुमार ने आरोपितों से सही तरीके से वाहन चलाने की बात कही तो वे आगबबूला हो गए। आरोप है कि ...