चम्पावत, अप्रैल 21 -- योगेश, चम्पावत। जिला प्रशासन ने सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये का चेक दिया। बीती आठ अप्रैल को झड़पतिया, दिगालीचौड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना में शिवराम पुत्र कल्याण राम का उपचार के दौरान निधन हो गया था। डीएम मनीष कुमार और जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने दिवंगत शिवराम की पत्नी माया देवी को आर्थिक मदद दी। डीएम ने लोहाघाट की एसडीएम नीतू डागर को शिवराम का उत्तरजीवी प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...