पाकुड़, अप्रैल 17 -- पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) मामलों से संबंधित पीड़ितों व आश्रितों के बीच प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे की अध्यक्षता में मुआवजे की राशि का चेक वितरण किया गया। उक्त न्यायालय में चल रहे एमएसीसी संख्या 60/2020 का मुआवजे की राशि 13 लाख 27 हजार 4 सौ 7 रूपये है जिसका दावाकर्ता अधिवक्ता एम जे लकड़ा (प्रतिवादी) इंश्योरेंस अधिवक्ता ए के ओझा, एमएसीसी संख्या 45/2019 का मुआवजे की राशि 8 लाख 50 हजार रुपए है जिसका दावाकर्ता अधिवक्ता शशिकांत शशि (प्रतिवादी) इंश्योरेंस अधिवक्ता सिद्धार्थ शंकर, जिसमें एमएसीसी संख्या 38/2021 का मुआवजे की राशि 12 लाख 48 हजार 8 सौ 82 रुपए है जिसका दावाकर्ता अधिवक्ता मो़ कौसर आलम (प्रतिवादी) इंश्योरेंस अधिवक्ता...