कौशाम्बी, जून 23 -- भरवारी के पुरानी बाजार निवासी जाहिद हुसैन पुत्र इनायत हुसैन के खिलाफ 17 अप्रैल 2012 को पूरामुफ्ती थाने में मुकदमा कायम हुआ था। आरोप था कि उसने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक व्यक्ति को टक्कर मार दी है। मुकदमे की विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। मंगलवार को प्रकरण की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोषी को ढाई हजार रुपया अर्थदंड की सजा सुना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...