पटना, जनवरी 27 -- गणतंत्र दिवस पर सभी जिलों में सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने वाले 95 राहवीरों को सम्मानित किया गया। राहवीरों को प्रशस्ति पत्र के साथ 25 हजार तक की पुरस्कार राशि दी गई। यह सम्मान जिला स्तर पर आयोजित समारोह में जिलाधिकारी व अन्य गणमान्य ने दिया। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटना के समय मानवीय संवेदना दिखाने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित करना तथा समाज में सड़क सुरक्षा और आपसी सहयोग के प्रति सकारात्मक संदेश देना है। परिवहन सचिव राज कुमार ने कहा कि राहवीर समाज के वास्तविक नायक हैं। सड़क दुर्घटना में घायल को देखकर केवल राहगीर बने रहना नहीं, बल्कि उसकी तुरंत सहायता कर राहवीर बनना चाहिए। राज्य सरकार ऐसे साहसी नागरिकों को सम्मानित कर समाज में सकारात्मक संदेश देना चाहती है। सचिव ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना के घायलों की सह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.