रुद्रपुर, मार्च 10 -- किच्छा। सड़क दुर्घटना में कार सवार को टक्कर मारकर घायल करने के आरोपी स्कार्पियों चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। विनोद बागवानी पुत्र ठाकुर दास निवासी ग्राम गिद्वपुरी किच्छा ने पुलिस को तहरीर आरोप लगाया कि चार मार्च रात्रि नौ बजे उनका भाई नरेंद्र अपनी कार से मंगलम वाटिका के कट के पास पहुंचा तब सामने आ रही स्कार्पियों के चालक ने उसके भाई की टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस घटना में नरेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी स्कार्पियों चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...