चम्पावत, दिसम्बर 10 -- चम्पावत। बाराकोट के बागधारा के समीप खाई में गिरे बारात के वाहन की मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई है। डीएम मनीष कुमार ने मजिस्ट्रेट जांच लोहाघाट के एसडीएम को सौंपी थी। बीते पांच दिसंबर को हुई दुर्घटना में पांच बारातियों की मौत हो गई थी। जबकि चालक समेत पांच अन्य लोग घायल हो गए थे। लोहाघाट की एसडीएम नीतू डांगर ने लोगों से दुर्घटना के संबंध में लिखित या मौखिक जानकारी और किसी भी तरह के साक्ष्य 15 दिसंबर तक कार्यालय दिवस में उपलब्ध कराने को कहा है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...