देवघर, अगस्त 2 -- सारवां,प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत दुलीडीह गांव निवासी 53 वर्षीय मृतक दशरथ यादव के भाई बहादुर कुमार यादव द्वारा बरियातु थाना रांची पुलिस के समक्ष 16 जुलाई को दिए गए फर्द बयान के आधार पर सारवां थाना में जेएच 15 एएल 0968 मोटरसाइकिल के चालक परसोडीह निवासी विश्वदेव सिंह के विरूद्ध दुर्घटना का कांड दर्ज कराया गया है। बताया गया है कि उनका भाई 12 जुलाई को बाइक द्वारा घर से देवघर जा रहे थे। पंचानंद बाबा आश्रम हरलाडीह के समीप अभियुक्त द्वारा तेजी व लापरवाही से बाइक चलाते उनके भाई के मोटरसाइकिल में ठोकर मार दिया। जिसमें उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया था। फर्द बयान के आधार पर कांड दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...