गोपालगंज, अप्रैल 10 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार की देर शाम और शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। नगर थाना क्षेत्र के चौराव गांव में घूमने निकला एक किशोर बाइक से गिरकर घायल हो गया। घायल की पहचान चौराव गांव निवासी अशोक कुमार के पुत्र अनु कुमार के रूप में हुई है। वहीं नगर थाना क्षेत्र के अमवा नकछेद गांव के बुलेट मांझी और रानी कुमारी भी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। बरौली थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के अजीत कुमार भी हादसे में जख्मी हो गए। इसके अलावा अमवा नकछेद गांव की सुमन देवी, हथुआ की प्रीति कुमारी तथा हथुआ थाना क्षेत्र के मछागर गांव के रवि भी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों को पहले स्थानीय अस्पता...