शाहजहांपुर, मई 29 -- तिलहर। अलग-अलग सड़क हादसों में एक बच्चे सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार की दोपहर खनपुरा गांव निवासी मोहम्मद नबी का 12 वर्षीय पुत्र हुसैन घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान अज्ञात बाइक में उसे टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। परिवार के लोग उसे सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर मदनापुर के रतनपुर नगरिया गांव निवासी रंजीत बाइक से तिलहर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...