देवघर, जनवरी 17 -- देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र के तपोवन रास्ते में हुए अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जहां सभी घायलों की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया है। घटनाओं के पीछे मुख्य कारण तेज गति से गाड़ी चलाना, लापरवाही और अनियंत्रित वाहन चलाना बताया जा रहा है। घायलों में मोहनपुर थाना के बसबुटिया गांव निवासी अरुण कुमार,दुमका जिला के सरैयाहाट निवासी ठाकुर दास, दिग्धी गांव निवासी चंदन कुमार पासवान, कुंडा निवासी विकास कुमार यादव और आनंदी यादव शामिल हैं। सभी अलग-अलग थाना क्षेत्रों और अलग-अलग गांवों के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार, कुछ घायल मेला देखकर घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर चोटें आई। वहीं कुछ लोग खुद अनियं...