समस्तीपुर, मार्च 5 -- पूसा। पूसा में दो अलग सड़क दुर्घटनाओ में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल, पूसा में भर्ती कराया गया। जिसमें एक को गहन चिकित्सा के लिए समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। पूसा के महमदा चांदनी चौक के निकट हुई बाइक दुर्घटना में महेश महतो के पुत्र सोनू कुमार जख्मी हो गए। जिसे इलाज के अनुमंडलीय अस्पताल, पूसा में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गहन चिकित्सा के लिए समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। वही एक अन्य दुर्घटना में सोमनाहा के धनु गिरी के पुत्र धर्मेंद्र गिरी जख्मी हो गए। जिसे इलाज के लिए पूसा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...