बहराइच, मार्च 5 -- तेजवापुर, संवाददाता । बौंडी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में होली मनाने घर लौट रहे दो युवकों की मौत हो गई। एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों की पहचान नथुवापुर निवासी अखिलेश और बिठौरा निवासी मेहंदी हसन के रूप में हुई है। दोनों लखनऊ में मजदूरी करते थे और सोमवार देर रात ऑटो से अपने घर होली का त्योहार मनाने आ रहे थे। यह घटना मनेरी गोहनिया गांव के पास सोमवार-मंगलवार को रात करीब दो बजे हुई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को टक्कर मारी। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि अखिलेश और मेहंदी हसन की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य युवक घायल भी हुआ है...