बहराइच, मार्च 23 -- बहराइच/पयागपुर। सड़क हादसों में कोचिंग जा रही एक छात्रा समेत दो लोगों की मौत हो गई। छात्रा गम्भीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाई गई थी जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सोमवार को ग्राम बनकटा पयागपुर के पास गोंडा बहराइच मार्ग पर सड़क क्रास करते समय स्कूटी सवार छात्राओं को गोंडा की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। लेखनी पुत्री संतोष, अर्चना पुत्री जितेंद्र निवासी पचदेवरा बहराइच गम्भीर घायल हो गई। कार टक्कर मारने के बाद सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई। इस हादसे में स्कूटी सवार दोनों युवतियों सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेखनी की मौत हो गई। कार का चालक हर्षित श्रीवास्तव निवासी दुबहा बाजार गोंडा, उसकी पत्नी सौम्या दोनों घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज इलाज को भेजा गया है। जानकारी के अनुसार दोनों युवतियां लेखनी व अर्चन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.