देवघर, जनवरी 24 -- देवघर, प्रतिनिधि अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान सोनारायठाढ़ी निवासी 36 वर्षीय त्रिलोचन यादव के रूप में की गई है। घटना घोरमारा के आगे सोनारायठाढ़ी क्षेत्र के पास हुई, जहां त्रिलोचन यादव बाइक से घर लौट रहा था। उसी दौरान बाइक सड़क किनारे बिजली पोल से टकरा गई, जिससे गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने मामले की जानकारी पुलिस को भी दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दूसरी सड़क दुर्घटना रिखिया थाना क्षेत्र के बलसरा गांव में हुई। सनी देव आनंद नामक व्यक्ति सड़क हादसे में घायल हो गया। उसे भी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉ...