मुजफ्फर नगर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरनगर उप्र विधान परिषद की 'विनियमन' समिक्षा समिति के सभापति एमएलसी अश्विनी त्यागी के सभापतित्व में विकास भवन सभागार में जनपद मुजफ्फरनगर एवं शामली की समीक्षा बैठक आहूत हुई। सभापति द्वारा परिवहन विभाग को आए दिन हो रहे हादसे के मद्देनजर निर्देशित किया गया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर व्यवस्था कराई जाए। अवैध कट को बंद कराया जाए। वन विभाग पौधारोपण के लिए स्थल का चयन कर पौधारोपण की कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।बैठक में विनियमन समिति में प्रस्तुत बिंदुओं की विभागवार विस्तृत रूप से समीक्षा की। डीएम उमेश मिश्र ने समिति को बताया कि पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के अंतर्गत जनपद में 8967 सोलर पावर प्लांट लग चुके हैं। जनपद में आठ सीबीजी प्लांट है जिनमें से पांच सीबीजी प्लांट संचालित और तीन निर्...