रुद्रपुर, मार्च 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय ऊधमसिंह नगर की ओर से सड़क दुर्घटनाओं के वैज्ञानिक विश्लेषण विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का वैज्ञानिक और तथ्यात्मक विश्लेषण कर उनकी पुनरावृत्ति को रोकना तथा दुर्घटनाओं में घायल और मृतकों की संख्या को कम करना रहा। रामपुर रोड स्थित एक होटल में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम नितिन सिंह भदौरिया, संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव कुमार मेहरा, एसएसपी अजय गणपति और आरटीओ प्रशासन गुरुदेव सिंह ने किया। इस दौरान प्रतिभागियों को दुर्घटना विश्लेषण की आधुनिक तकनीकों, डिजिटल उपकरणों के उपयोग और त्वरित रिपोर्टिंग प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि दुर्घटनाओं के मूल कारणों की पहचान कर प्रभ...