बागेश्वर, अगस्त 25 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिला हाईवे टास्क फोर्स की मंगलवार को हुई बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों पर सड़क सुरक्षा, दुर्घटना संभावित स्थलों, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने संबंधित विभागों को सड़क हादसों की रोकथाम के लिए समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुधारात्मक कार्य शीघ्र पूरा करने, क्षतिग्रस्त संकेतक और क्रैश बैरियर दुरुस्त करने, जरूरी स्थानों पर चेतावनी संकेतक व रिफ्लेक्टर लगाने तथा सड़क किनारे झाड़ियों की नियमित कटाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सड़क सुरक्षा कार्यों में लापरवाही न बरतने और सभी विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करन...