रांची, मार्च 30 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तपकरा थाना क्षेत्र के कुमांग गोपला पथ पर रविवार रात को हुई सड़क दुघर्टना में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान उकड़ीमाड़ी, पाकरटोली निवासी 22 वर्षीय अनुज आईंद के रूप में हुई है। बताया जाता है अनुज स्कूटी से अपने ससुराल जिलिंगबुरु जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में कुमांग और गोपला के बीच दुर्घटना का शिकार हो गया। राहगीरों की मदद से एबुलेंस बुलाकर उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया। इस संबंध में मृतक की पत्नी एमलेन कोंगाड़ी ने बताया कि उनके पति उन्हें लेने जिलिंगबुरु आ रहे थे। जब काफी देर तक वे नहीं पहुंचे तो उन्होंने फोन किया, लेकिन फोन किसी अन्य व्यक्ति ने उठाया ...