मुंगेर, मार्च 17 -- असरगंज,निसं.। असरगंज प्रखंड के मदारपुर गांव निवासी मोहम्मद रकीब के 28 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अरशद का कोलकाता के एक निजी अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गई। मुखिया मोहम्मद कासिम राजा ने बताया कि मोहम्मद अरशद वाहन चालक था। चार दिन पूर्व बंगाल के बर्दमान जिले में ट्रक एवं बस की टक्कर में अरशद गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जख्मी को इलाज के लिए कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अरशद की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.