सड़क दुघर्टना में महिला समेत चार घायल
जौनपुर, मई 7 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर बुधवार को हुई सड़क दुघर्टना में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के नटौली गांव निवासी 22 वर्षीय निक्कू पुत्र राजेन्द्र मंगलवार की देर रात काम करके पैदल अपने घर जा रहा था। नगर के मुख्य मार्ग स्थित गंदा नाला के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गया। दूसरी घटना में पल्थी रोड पर बाइक सवार सराय मोहिद्दीनपुर गांव निवासी 26 वर्षीय अमन कुमार पुत्र राम आसरे 30 वर्षीय सरिता पत्नी राम सबद तथा तीन वर्षीय शिवांश पुत्र राम सबद को लेकर बुधवार को घर छोडने पल्थी जा रहा था। यह भी पढ़ें- अलग-अलग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.