जौनपुर, अप्रैल 29 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के गोडिला गांव निवासी 37 वर्षीय जितेंद्र पुत्र विश्वनाथ सोमवार की देर शाम अपनी बाइक से बाजार से घर जा रहा था। चिरैया मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होने के चलते सड़क किनारे गढ्ढे में गिरने से गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त युवक की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...