बिजनौर, फरवरी 3 -- थाना मंडावर क्षेत्र की चंदक पुलिस चौकी एक गांव निवासी बाइक सवार दो लोगों को उत्तराखंड के लक्सर-रायसी के बीच ट्रक ने सामने से टक्कर मारी दी। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना मंडावर क्षेत्र की चंदक पुलिस चौकी के गांव रायपुर बेरीसाल निवासी 70 वर्षीय शमशेर अली, अपने गांव निवासी आलम पुत्र शकील के साथ बाइक से सोमवार शाम सहारनपुर से कपड़ा खरीदकर वापस गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे उत्तराखंड के कस्बा लक्सर-रायसी के बीच पहुंचे तो विपरित दिशा की और से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें शमशेर अली की मौके पर ही मौत मौत हो गई। जबकि आलम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोनों पैर कट गए। मौके पर पहुंची उत्तराखंड पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिय...