गिरडीह, मार्च 12 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के दो गांवों में बुधवार को सड़क दुघर्टना हो गई। जिसमें बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। पहली घटना फतेहपुर-भेलवाघाटी सड़क में देवरी के जमुनिया मोड़ के पास हुई। जहां बुधवार दोपहर में अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गई। घटना में बाइक सवार महतोधरान गांव निवासी सुनील हेंब्रम 35 वर्ष घायल हो गए। दूसरी घटना जमुआ-चकाई रोड में चतरो के पास अवस्थित एसबीआई शाखा के पास हुई। इस सड़क दुर्घटना में नेकपुरा गांव के रामकिशोर सिंह घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी व जलखरियोडीह स्थित अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.