घाटशिला, अप्रैल 18 -- डुमरिया। डुमरिया थाना क्षेत्र के मुसाबनी-कोयमा मुख्य सड़क स्थित दामुडीह गांव के चांदनी चौक के समीप छोटा सरदार नामक व्यक्ति बाइक दुर्घटना में घायल हो गया। उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी डुमरिया में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार 12.30 बजे मानिकपुर गांव के मुर्गा गोड़ा टोला निवासी छोटा सरदार किसी काम को लेकर बाइक से निकले थे। दामुडीह के समीप चांदनी चौक मुसाबनी-कोयमा मुख्य सड़क पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके कारण वह सिर के बल गिरे। गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लोगों ने सीएचसी में लाकर भर्ती कराया। उपस्थित डॉ. सुषमा हांसदा ने प्राथमिक उपचार कर मरीज की गंभीर हालत को देख एमजीएम रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...