चाईबासा, फरवरी 4 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत टोरंटो के पास सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। जख्मियों में मुफस्सिल थाना अंतर्गत रुइडीह बाइहातु गांव निवासी 35 वर्षीय लालपुरा तिरु और 30 वर्षीय रमेश बेसरा शामिल है। दोनों को घटनास्थल से उठाकर सदरअस्पताल लाया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को शाम लगभग 6 बजे दोनों एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव से शहर की ओर रहे थे। रास्ते में टोंटो गांव के पास पीछे से एक बस धक्का मार दिया। जिससे दोनों बाइक समेत गिर पड़े। गिरने से दोनों को हाथ पैर और चेहरा में गंभीर चोट लगी है ।दोनों को उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...