रांची, जून 23 -- नामकुम, संवाददाता। खरसीदाग ओपी क्षेत्र के लालखटंगा पुल के पास सोमवार देर रात सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। मृतकों में 30 वर्षीय अनुराग भुटकुमार और 25 वर्षीय निशित मिंज शामिल हैं, दोनों सामलौंग के निवासी थे। जानकारी के अनुसार दोनों बाइक से रिश्तेदार के घर गए थे और लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक डिवाइडर से टकरा गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। बाद में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए। घटना से इलाके में शोक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...