गिरडीह, फरवरी 25 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना अंतर्गत चतरो तिसरी रोड पर साप्ताहिक बाजार चौक देवरी के पास मंगलवार को सड़क दुघर्टना हो गई। जिसमें दो बाइकों में सवार दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से क्रमशः घोसे गांव के वकील राणा 59 एवं चकाई के बिंदली गांव के गैब्रियल मरांडी 20 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद वकील राणा को जांच व बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया। इस संबंध में बताया गया कि वकील राणा अपनी बाइक से साप्ताहिक बाजार चौक के पास अवस्थित अपनी दुकान जा रहे थे। इसी क्रम में विपरीत दिशा से जा रहे बाइक सवार की चपेट में आकर दोनों बाइक टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...