गोरखपुर, मार्च 10 -- मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थानाक्षेत्र के झंगहा- मोतीराम अड्डा मार्ग पर रामपुर केरवानी के पास बाइक सवार को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे तीन लोग घायल हो गए। बेलीपार थाना क्षेत्र के मलांव निवासी सिस्तैन की मोतीराम अड्डा में मुस्कान साड़ी सेंटर की दुकान है। मंगलवार की शाम 8 बजे बाइक से कासिम पुत्र आफताब आलम, सबा खातून (17)पुत्री सिस्तैन एवं फरहान (15)पुत्र सिस्तैन को लेकर मलाव जा रहे थे। अचानक अनियंत्रित चार पहिया वाहन से टक्कर हो जाने से तीनों लोग घायल हो गए। सभी का इलाज एम्स में चल रहा है, जिसमें दो की हालत गंभीर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...