चाईबासा, मई 7 -- चाईबासा। सड़क दुर्घटना में जख्मी मझगांव के कदवाडीह निवासी 35 वर्षीय डेबरा पिंगुवा की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। जबकि 25 वर्षीय श्रीधर तिरिया का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार हो दोनों बुधवार को दोपहर में एक बाइक पर सवार होकर अंधारी हाट जा रहे थे। रास्ते में धनसारी के पास अचानक दोनों बाइक समेत गिर पड़े, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को घटनास्थल से उठाकर सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान डेबरा पिंगुवा की मौत हो गई। गुरुवार को घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को मिली। यह भी पढ़ें- सड़क दुघर्टना में जख्मी व्यक्ति का इलाज के दौरान मौत एक जख्मी पुलिस सदरअस्पताल लाई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...