गिरडीह, अप्रैल 2 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के मंडरो - खरियोडीह रोड में रामुशरण गांव के पास मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के तिलकडीह गांव निवासी भिखन मंडल की पत्नी शारदा देवी (38 वर्ष) की इलाज के क्रम में धनबाद में मौत हो गयी। महिला की मृत्यु होने के बाद परिवार के सदस्यों द्वारा बुधवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस संबंध में बताया गया कि रामुशरन गांव के पास मुख्य सड़क में बनाए गए स्पीड ब्रेकर में टकराने से बाइक पर सवार यह महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। महिला को उपचार के लिए जमुआ व गिरिडीह फिर धनबाद ले जाया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मृत्यु हो गयी। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...