दुमका, जनवरी 28 -- सड़क दुघर्टना में एक बाइक सवार घायल, रेफर सरैयाहाट, प्रतिनिधि। एन एच -133 देवघर हंसडीहा मुख्य मार्ग स्थित भलुआमोड़ के निकट सड़क दुघर्टना में एक बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक सन्नी हेम्ब्रम (18 बर्ष) जो इसी थाना के परासदाह गांव का रहने वाला बताया गया। जिसे घायल अवस्था में एन एच एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया। घटना के संदर्भ में जानकारी मिली कि उक्त बाइक चालक युवक तेज रफ्तार में बाईक को चला रहा था। अचानक मोड़ आने के वजह से बाईक अनियंत्रित होकर पलट गई। बाईक में सवार एक युवक फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाईक चालक शराब के नशे में था। जिसकारण उक्त घटना घटी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.