मधेपुरा, अप्रैल 10 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। प्रखंड के लक्ष्मीपुर चंडीस्थान पंचायत के लक्ष्मीपुर मोड़ के समीप दो बाइक के आमने सामने की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रीता कुमारी ने प्राथमिक इलाज कर एक बाइक चालक की हालत गंभीर देख उसे सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया। बताया गया कि पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के भंगरा वार्ड 11 निवासी शंभू ऋषिदेव अपने बाइक से कुमारखंड थाना क्षेत्र के सिकरहटी बहनोई के यहां जा रहे थे। जबकि सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र के हरिनाहा निवासी बाइक चालक मनीष कुमार अपने भाई के पत्नी और बच्चे को बाइक पर बैठा कर टिकुलिया मकड़ी टोला से मुरलीगंज पहुंचाने जा रहे थे। सामने से आ रहे बाइक के आमने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.