चाईबासा, दिसम्बर 27 -- चाईबासा। सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घटना टोंटो थाना अंतर्गत राजंका गांव के पास की है। मृतक 40 वर्षीय चिंतामणि प्रधान कराइकेला थाना के भालू पानी गांव का रहने वाला था। जख्मी 19 वर्षीय नीतिन प्रधान भी उसी गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार शनिवार को दोनों एक बाइक पर सवार होकर जैतगढ के बैतरनी जा रहे थे। नितिन प्रधान के पिता के निधन होने से अस्थि को बहाने के लिए बैतरणी जा रहे थे।रास्ते में टोंटो थाना अंतर्गत राजंका गांव के पास पीछे से एक स्कॉर्पियो धक्का मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को घटनास्थल से उठाकर सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को जमशेदपुर रेफर कर दिया।जमशेदपुर ले जाने के दौरान रास्ते में चिंतामणि प्रघान की मौत ...