सड़क तोड़ पाइपलाइन बिछाने का लोगों ने किया विरोध
लोहरदगा, मई 13 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 में पाइपलाइन बिछाने को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा कुछ जमीन मालिकों के दबाव एवं डर के कारण सड़क किनारे खुदाई कर पाइपलाइन बिछाई जा रही है, जिससे हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस मार्ग को तोड़कर पाइपलाइन डाली जा रही है, उस सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। वहीं दूसरी ओर आसपास सरकारी जमीन एवं खाली मैदान उपलब्ध है, जहां से पाइपलाइन आसानी से बिछाई जा सकती थी। यह भी पढ़ें- बगैर सूचना खोद दी सड़क, लोगों का फूटा गुस्सा बावजूद इसके सड़क तोड़कर कार्य किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे लगभग चार से पांच फीट तक गड्ढा खोद दिया गया है। यदि बाद में मरम्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.