इटावा औरैया, मई 8 -- जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के जोनई चौकी के पास मीठेपुर बॉर्डर पर स्थित नेशनल हाईवे पर गुरुवार को सड़क डायवर्जन के पास दो बसों की भिड़ंत हो गई। हादसे में 15 यात्रियों को घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। फिरोजाबाद से इटावा की ओर जाने वाले हाईवे पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते सड़क पर अस्थायी डायवर्जन बनाया गया है। आगे चल रही एक बस डायवर्जन पर बने डिवाइडर से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी बस अनियंत्रित होकर आगे वाली बस में जा घुसी। यह भी पढ़ें- सड़क डायवर्जन पर दो बसो की भिड़ंत, कई यात्री घायल टक्कर इतनी तेज थी कि बसों में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में मुन्नी देवी निवासी नोरंगाबाद, ...