सड़क जाम होने के बाद जागे अधिकारी
लखनऊ, जून 2 -- रामनगर क्षेत्र में गंदे पानी, पेयजल संकट के खिलाफ लोगों के सड़क जाम करने के बाद जलकल के अधिकारी जागे। जलकल के इंजीनियरों ने मौके पर पहुंचकर पाइप लाइन की मरम्मत का काम शुरू करा दिया। कानपुर रोड पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा विरोध और शिकायत दर्ज कराने के बाद नगर निगम जोन-5 की टीम तथा जलकल विभाग के जीएम कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। जलकल ने तुरंत पाइपलाइन मरम्मत और तकनीकी जांच का कार्य शुरू करा दिया। अधिकारियों ने बताया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- आलमबाग में गंदे पानी की सप्लाई से भड़के लोग, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन वहीं क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मिनी नलकूप स्थापित करने की प्रक्रिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.