दरभंगा, मार्च 14 -- बेनीपुर। अनुमंडलीय सरकारी डिग्री कॉलेज बेनीपुर में बीए सेमेस्टर 1 की चल रही परीक्षा में परीक्षार्थियों को सड़क जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कॉलेज जाने वाली मुख्य मार्ग बहेड़ा-झंझारपुर एवं धरौड़ा-लक्ष्मणपुर में सड़क जाम हटाने के लिए पुलिस प्रशासन नदारत रहा। राहगीरों को सर्वाधिक परेशानी झेलनी पड़ी। सूत्रों के मुताबिक परीक्षा देने के बाद परीक्षार्थी अपने-अपने घर जाने के दौरान दोनों सड़क पर महाजाम लग जाता है। करीब 12:30 बजे लगा जाम से राहगीरों एवं वाहन चालकों घंटों फंसे रहे। स्थानीय लोग जाम हटाने में अथक प्रयास किया। घोंघिया एवं नवादा के विकास सहनी, रूपेश सहनी, आशुतोष झा आदि ने बताया कि डिग्री कॉलेज में जब-जब परीक्षा संचालित होती है। तब तक राहगीरों एवं परीक्षार्थियों को महाजाम से जूझना पड़ता है। अनुमंडल प्रशासन को पर...