मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुशहरी। रोहुआ में 30 अप्रैल को अतिक्रमण नहीं हटाए जाने से आक्रोशित लोगों द्वारा सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। अवर निरीक्षक हिरण प्रसाद गोंड ने बबन सिंह उर्फ शेरू, राकेश बैठा, जितेंद्र कुमार उर्फ भूपल, लव कुमार तथा अमरजीत उर्फ गोदाइला को नामजद तथा 30 अज्ञात पर केस दर्ज कराया है। बताया कि बबन सिंह उर्फ शेरू तथा प्रीति के परिजनों और समर्थकों ने रोहुआ में 6 घंटे तक सड़क जाम किया था, जिस कारण लोगों को परेशानी हुई। प्रभारी थानाध्यक्ष स्नेहा कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अवर निरीक्षक जय किशोर सिंह को कांड का अनुसंधानक बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.