छपरा, जून 20 -- मांझी। एनएच 19 के मांझी-छपरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को कौरुधौरु के समीप सड़क जाम कर रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मांझी के थानाध्यक्ष बिनोद कुमार के बयान पर मांझी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें 25 लोगों को नामजद और 80 से 90 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने उक्त मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए तीन बाइक को जब्त कर लिया है। सड़क जाम कर आवागमन अवरुद्ध करने व पुलिस पर पथराव करके सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। मालूम हो कि शुक्रवार को मांझी के दुर्गापुर ब्रह्म स्थान के समीप हुई ऑटो व बाइक की टक्कर में कौरुधौरु निवासी मुकेश कुमार साह की मौत हो गई थी तब आक्रोशित लोगों ने औधड बाबा मंदिर के समीप सड़क जाम कर दिया गया था。

बिना मीटर लगाए ही आने लगा बिजली बिल, किसान ने...